दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अदिति यादव का चयन शिक्षा विभाग की अंडर 17 आयु वर्ग में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अदिति आत्मजा श्री त्रिलोक यादव नर्मदा वेली स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है । सीहोर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है । अब वह अगरतला (त्रिपुरा ) में दिनांक 27 नवम्बर 2025 से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी । अदिति यादव का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने और नर्मदापुरम को गौरवांवित करने पर जिला शतरंज संघ , नर्मदापुरम के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । यह जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष जिला शतरंज संघ एपी त्रिपाठी ने दी।

