दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में रायसेन के गौहरगंज के पांजरा गांव में 6 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी सलमान खान उर्फ नजर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विरोध जताते हुए कहा कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए। पीड़िता को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता एवं आजीवन सुरक्षा दी जाए। गौहरगंज क्षेत्र में विशेष पुलिस चौकी व सीसीटीवी की व्यवस्था हो। दोषी पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाल सिंह, ठाकुर जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, जिला सुरक्षा प्रमुख पवन सिंह , जिला गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, जिला सह गोरक्षा प्रमुख विनोद दायमा, नगर मंत्री किशोर गौर ,नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू , नगर उपाध्यक्ष प्रखर शर्मा, नगर उपाध्यक्ष नितिन शर्मा , नगर सह गोरक्षा प्रमुख विक्रम पासी ,ग्रामीण मंत्री गणेश यादव, ग्रामीण संयोजक आदित्य मेहरा, विक्की तोमर ,गजेंद्र यादव एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

