दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
तहसील पिपरिया के एक कृषि सेवा केंद्र के संचालक द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी को बीज के नमूने देने की बात को लेकर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर फरियादी ने पिपरिया थाने में मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मां श्री कृषि सेवा केंद्र हथवास के संचालक चैन सिंह ठाकुर द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती निराली आर्य पति कार्तिक सूर्यवंशी ब्रजहरी विहार कॉलोनी निवासी के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब वह केंद्र पहुंचीं और बीज के नमूने देने की बात की तो इस पर संचालक भड़क उठा और अभद्रता करने लगा । इसके साथ ही नमूने देने से मना किया । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। अधिकारी को निलंबित कराने की धमकी तक दे डाली । इसको लेकर श्रीमती निराली आर्य ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया । पुलिस ने धारा 296 (बी) 351 (2) 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू शुरू कर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
