नर्मदापुम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर दिन बुधवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय के नेतृत्व में “संविधान दिवस’ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जाएगा। सभी कांग्रेसजन रामजीबाबा के पास स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा दी गईं।

