मुस्कान अभियान के चलते जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे एसपी , एसडीओपी , सब इंस्पेक्टर
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
गुम नाबालिग बच्चियों के दस्तयाब के लिए समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके चलते बालक-बालिकाओं की दस्तायाब व बाल अपराधों के संबंध में जागरुक करने के लिए विशेष जागरुकता अभियान “मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पवारखेड़ा में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा की पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को बाल विवाह, पोस्को, गुड टच- बेड टच, सायबर सेल जिसमें अश्लील चित्रण, विडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग, बाल/बंधुआ मजदूरी के संबंध में जागरुक किया। उन्होंने अपराधों एवं उनसे बचाव के साथ ही सायबर फ्राड से बचाव के टिप्स व उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में बताया । उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया।
छात्रों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाते समय सावधानी बरतने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। ऑनलाइन चैटिंग के दौरान किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रमित किए जाने या जानकारी मांगने पर सतर्क रहने को कहा
फोटो और पता साझा न करें, हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
एसपी ने कहा कि अपने माता-पिता या परिवार के सदस्यों के ऑनलाइन फोटोग्राफ या व्यक्तिगत पता अपलोड न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन कर गेम न खेलने की सलाह दी । छात्रों को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों, जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर जागरूकता नंबर 1930 और आपातकालीन पुलिस सेवा डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों से साइबर और पुलिस से संबंधित प्रश्न पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112, 1090 व सायबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना देहात उप-निरीक्षक मोनिका गौर, थाना देहात का पुलिस स्टाफ के साथ ही पीएम श्री स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री उमा, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा श्रीमती काव्या दुबे, श्रीमती अफाक जहां खान शारीरिक शिक्षक शिक्षिका प्रतिभा सोम कुमार सुनील अहिरवार तथा बी एल विश्वकर्मा कार्यालय अधीक्षक तथा सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 550 से अधिक छात्र छात्राएं भी मौजूद थे।

