दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में ठंड का प्रकोप जारी है । तापमान में गिरावट के चलते कक्षा आठवीं तक के बच्चों के स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके आदेश कलेक्टर ने रविवार को दिए । आज से 9 बजे से बच्चों का समय किया गया है। तापमान में गिरावट होने से शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले संचालित सभी शासकीय अशासकीय, नवोदय, सी.बी.एस.ई,केन्द्रीय बोर्ड,अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9 बजे से संचालित की जाएंगी । आज से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संकुल को दी गई है।

