विंध्यवासिनी और प्रियंका हायर सेकेंडरी स्कूल में सैकड़ों बच्चों को दी समझाईश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में एक से तीस नवंबर तक गुम नाबालिग बच्चियों के दस्तयाब के लिए समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने आदेश जारी हुए हैं। इसके चलते पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में पुलिस का मुस्कान विशेष अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने विंध्यवासिनी स्कूल में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक करीब 150 बच्चों एवं प्रियंका हायर सेकेंडरी स्कूल के 200 बच्चों को बाल विवाह ,पॉक्सो एक्ट ,साइबर क्राइम जिसमें अश्लील चित्रण ,वीडियो और फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग ,बाल बंधुआ मजदूरी के संबंध व्याख्यान दिए और पंपलेट वितरण कर जाकर जागरूक किया । इसके साथ ही एसडीओपी श्री पाठक ने कहा कि पुलिस आपके साथ है। यदि आपको कोई दिक्कत हो तो इमरजेंसी नंबर्स डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। इन नंबरों के बारे में भी श्री पाठक ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में थाना देहात से उपनिरीक्षक मोनिका गौर, प्र आर पदमा, आरक्षक राधिका,आरक्षक कपिल ,राकेश और स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे ।

