बुधवार रात हुआ हादसा, मामला दर्ज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ इटारसी नर्मदा पुरम हाईवे एनएच 46 चंद्रपुरा के पास बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक ट्राला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए । सूचना पर देहात पुलिस डायल 112 के साथ रवाना हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार चंद्रपुरा के पास ट्राला आरजे 06 जीडी 840 5 ने ट्रैक्टर ट्राली जो मिट्टी और खाद लेकर बमन गांव से आ रहे थे को टक्कर मार दी जिससे बांद्रा भान निवासी दीपक पासी की मौत हो गई । सागर पासी और राम सिंह पासी गंभीर घायल हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली के पर परखच्चे उड़ गए और दोनों नीचे खेत में उतर गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 281, 125 ( ए) 106 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

