मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ के निर्देशन में कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त अशोक कुमार एवं वन मंडल अधिकारी मयंक सिंह गुर्जर के निर्देशन में वन मंडल के 55 वन रक्षक व वनपाल अमले द्वारा कार्यवाही की गई। टीम द्वारा ग्राम सिगलेना जिला सीहोर स्थित फर्नीचर मार्ट की तलाशी ली गई, जिसमें तीन अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से संधारित लगभग 600 नग सागौन की चरपट पाई गई। तलाशी के दौरान संबंधित के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा जब्त सामग्री पर किसी भी प्रकार का शासकीय हैमर मार्क भी नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टया अवैध भंडारण पाए जाने पर समस्त चरपट को विधिवत जप्त कर मौके पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस अमला भी सहयोग के लिए उपस्थित रहा तथा सम्पूर्ण कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधि अनुसार की गई।

