राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन के थे सदस्य
जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे, इटारसी में भी कुछ सदस्यों को उतारा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रेलवे स्टेशन पर शाम को जीटी एक्सप्रेस से राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन के सदस्यों को उतारने की कार्रवाई की गई । यह दिल्ली विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसके साथ ही इटारसी में भी कुछ ट्रेनों में उतारने की कार्रवाई हुई । बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य दिल्ली पहुंच रहे थे । नर्मदा पुरम स्टेशन पर उतारने से ही प्लेटफार्म पर बैठकर सभी ने जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी में भी कुछ ट्रेनों में इन सदस्यों को रोकने की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां पर पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस बल के सदस्यों ने ट्रेन से उन्हें बाहर उतारा इसको लेकर भी वहीं प्लेटफार्म पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। जीटी एक्सप्रेस से आए यह सभी संगठन के सदस्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने का विरोध कर रहे हैं। इसमें महिला और पुरुष सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद थे। शाम को जीटी एक्सप्रेस नर्मदा पुरम पहुंची और सभी को उतारने की कार्यवाही हुई। देर तक ट्रेन खड़ी रही और सभी को उतारा गया और फिर ट्रेन रवाना।की गई। इसके साथ ही संगठन फसल बीमा, ऋण माफी, पेंशन सहित अन्य मांग कर रहा है।

