दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में मंगलवार को सुबह आरटीओ अधिकारी रिंकू शर्मा की स्कूली वाहनों पर चेकिंग से हड़कंप मच गया। चेकिंग के चलते ऑटो और वैन चालकों ने बच्चों को स्कूल के बाहर छोड़कर रवाना हो गए। बच्चों को स्कूल तक पैदल ही जाना पड़ा। कुछ बच्चों को आरटीओ कार्यालय और निजी वाहनों से स्कूल छोड़ा गया। सुबह से ही आरटीओ अधिकारी ओवरलोड ऑटो और स्कूल वेन की चेकिंग करने पहुंचीं । चैकिंग कार्यवाही के दौरान बच्चों को आरटीओ द्वारा कार्यालयीन वाहन एवं अपने निजी वाहन से स्कूल पहुंचाया गया। सभी ऑटो और वैन को चेक किया गया।

