दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में भारतीय स्टेट बैंक ने सेठानी और विवेकानंद घाट पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम शुरू होते ही मानवीय पहल के चलते गरीबों और वंचितों को बैंक के अधिकारियों ने कंबल बांटे। बैंक के रीजनल बिजनेस ऑफिस एवं मुख्य शाखा द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार टीम के साथ घाटों पर पहुंचे। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व बैंक की प्रमुख प्राथमिकता है। विशेष रूप से ठंड के मौसम में सामुदायिक भलाई के लिए इस तरह की पहल का विशेष महत्व है। इस दौरान जीतेन्द्र कुमार गुप्ता चीफ मैनेजर SBI मुख्य शाखा, क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक दीपेश श्रोत्रिय, धीरज शर्मा, ताबिश अहमद , मुख्य शाखा से लोन अधिकारी कीर्ति वर्धन सिंह, अमित मालवीय एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। टीम ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। एसबीआई बैंक द्वारा सामाजिक कल्याण एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के कार्य किए जाएंगे।

