दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में सोमवार को आशा ऊषा और सुपरवाइजर एकता यूनियन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित पीपल चौक पर मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांग पूरी नहीं कर रही है और अब तक न एरिया की राशि मिली है ना समय पर वेतन मिलता है। इसको लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार हमसे काम तो लेती है लेकिन हमें उतना मेहनताना नहीं मिलता। वेतन समय पर नहीं दिया जाता , बोनस नहीं दिया जाता और वेतन की कोई निश्चित तारीख भी नहीं होती। पदाधिकारीयों ने कहा कि हमारा वेतन छब्बीस हजार किया जाए। प्रोत्साहन राशि जो बकाया है उसका तुरंत भुगतान हो। एरिया की राशि दी जाए, साथ ही हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर नियमितीकरण किया जाए और हमें निर्वाचन कार्य से अलग रखा जाए। इस मौके पर भारी संख्या में आशा उषा कार्यकर्ता मौजूद थीं और जमकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

