सड़क हादसों में खोए जीवन की स्मृति में हुआ कार्यक्रम
सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नवंबर के तीसरे रविवार को डब्ल्यू एच ओ द्वारा घोषित विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस मनाया । इस मौके पर शहर में सड़क हादसों में काल के गाल में समाए दिवंगतों को मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल तिराहे पर रिलायबल मोटर ड्राइविंग स्कूल के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ड्राइविंग स्कूल के संचालक द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान रिलायबल मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक संजय मीणा ने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि सड़क पर नियमों का पालन करे, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई ज़िंदगियों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों के पीछे सबसे बड़े कारण ओवरस्पीड, नशे में ड्राइविंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना है। जीवन अमूल्य है यातायात नियम उसका सुरक्षा कवच है।

