पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर व्यापक स्तर पर चली गश्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी अनुभागों अंतर्गत थाना क्षेत्रों में 15 नवम्बर को व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त कराई गई। देर रात चले इस अभियान में गुंडा, बदमाशों की भी चेकिंग की गई। देर रात तक चली इस कार्यवाही के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत नर्मदापुरम अनुभाग अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 11 फरारी वारंट, महिला थाना द्वारा 1 फरारी वारंट एवं देहात पुलिस द्वारा 15 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस द्वारा 28 फरारी वारंट, पथरौटा पुलिस द्वारा 5 फरारी वारंट, थाना केसला पुलिस द्वारा 3 फरारी वारंट, थाना रामपुर पुलिस द्वारा 1 फरारी वारंट एवं तवानगर पुलिस द्वारा 2 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग सिवनी मालवा अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 11 फरारी वारंट, थाना डोलरिया द्वारा 3 फरारी वारंट एवं थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 8 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग सोहागपुर अंतर्गत थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा 10 फरारी वारंट एवं थाना माखन नगर द्वारा 21 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग पिपरिया अंतर्गत थाना पिपरिया पुलिस द्वारा 8 फरारी वारंट, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा 8 फरारी वारंट, थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा 3 फरारी वारंट एवं थाना पचमढ़ी पुलिस द्वारा 3 फरारी वारंट तामील कराए गए । इस प्रकार देर रात चले इस अभियान अंतर्गत कुल 141 फरार वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पृथक पृथक टीम बनाकर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

