भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर नर्मदापुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, जयकारों एवं आतिशबाज़ी के साथ जोरदार जश्न मनाया गया। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को प्रचण्ड बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और बिहार में नितिश कुमार के साथ एनडीए ने प्रचण्ड बहुमत प्राप्त किया है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को बधाई । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पुनः विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने एनडीए की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे और नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। यह एक ऐतिहासिक जीत है। इस दौरान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पीयूष शर्मा, लोकेश तिवारी, दिनेश तिवारी, गोविंद राय, मनोहर बडानी, अभय वर्मा राजेश अत्रे, राजू चौकसे, प्रशांत दीक्षित, अमित महाला, अर्चना पुरोहित, गजेन्द्र चौहान, राहुल पटवा, राहुल ठाकुर, राजू सिकन्दर, सागर शिवहरे, प्रशांत पालीवाल, विकास राठौर, मनीश शर्मा, राजेंद्र सिंह ओम राय, प्रशांत तिवारी, राम सागर, नीरज चौकसे, राहुल टहलानी, आलोक शर्मा, नितेश उमरे, उमेश गौर, पंकज गुजराती, दीपक कदम, नलिन गुप्ता, अनुज मिश्रा, जयबाला निगम, कन्हैया लाल बर्मा, अरुण कटारे, शिवांशु सिंगारिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिहार में अब बनेंगे नए कीर्तिमान- विधायक डॉ शर्मा
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने पर जश्न मनाया । इस मौके पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि बिहार में अब नए कीर्तिमान बनेंगे। एनडीए को मिली सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के विश्वास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार विकास कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए के प्रचंड बहुमत से एक बार साबित हो गया है कि जनता ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है। अब यहां विकास कार्यों की बयार होगी।

