सभी ने नए पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नर्मदांचल पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने घोषित की। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर सदस्यों को नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी का सभी ने स्वागत किया और नर्मदांचल पत्रकार संघ को आगे बढ़ाने और कार्यों को करने को लेकर एकजुटता दिखाई। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संघ के कार्यों में सहयोग देकर उसे आगे बढ़ाएंगे। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज सोनी , मुकेश भदोरिया और हेमा लोवंशी को बनाया गया है। वहीं सचिव की जिम्मेदारी विजय कुंभारे दी गई । कोषाध्यक्ष मनोज चौरे, सह कोषाध्यक्ष विपिन महंत , प्रवक्ता रूद्रप्रताप सिंह , कार्यालय मंत्री हेमंत राजपूत , कार्यालय प्रभारी प्रदीप गुप्ता ,
लीगल एडवाइजर एडवोकेट मनीष तिवारी, अनूप सिंह तोमर रहेंगे। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य बलराम शर्मा, आशीष दीक्षित, आत्माराम यादव होंगे। इसके साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य किशोर करैया , सौरभ तिवारी, राजेश तिवारी , सुरेंद्र सिंह राजपूत, संजय उपाध्याय , कमलेश चौधरी, पंकज शुक्ला, राजेंद्र धाकड़, अंशुल पांडे
संतराम निषेरेले, श्याम राय, नेहा थापक, हिना अली, नेहा मालवी, दयाराम फौजदार, खुशबू बूलचंदानी, तुकाराम यादव, एन डी दीक्षित, कमल चाव्हाण, कन्हैयालाल वर्मा,
इंद्र कुमार सोनी, मदन शर्मा, मनीष दुबे
राहुल शरण , विवेक बरार , गोविन्द चौधरी और गोलू अवस्थी हैं। इस मौके पर अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि सदस्यों को सौंपे दायित्व पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में परिवर्तन और विस्तार भी आगामी समय में किया जाएगा । इसके साथ ही नए सदस्यों की घोषणा भी जल्द होगी। उन्होंने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

