दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के चलते विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था । इसी के चलते शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका सुनीता सिंह पवार ने किया। निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय-न्याय पाने हेतु निशुल्क विधिक सेवा आयोजित की गई इसमें चित्रकला में प्रथम स्थान कु.अलफिया ,द्वितीय खुशबू चौरे, तृतीय स्थान वैष्णवी यादव ने पाया। वहीं निबंधमें प्रथम स्थान पायल गोस्वामी ,द्वितीय स्थान स्नेहा वर्मा, तृतीय साक्षी केवट ने पाया। वहीं सांत्वना पुरुस्कार विनीता कहार ,तान्या चंचल , रेणुका अहिरवार और गरिमा चौधरी को मिला। संस्था प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा ने छात्राओं को न्यायपालिका से संबंधित जानकारी भी दी। निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुनीता सिंह पंवार , अर्चना कहार और भारती मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति सुनीता सिंह पवार द्वारा किया गया।

