दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नशा मुक्त भारत विकसित भारत रन फॉर हेल्थ के चलते गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य दौड़े। इस दौरान नशे से आज़ादी ही असली आज़ादी है की बात कही गई। वहीं स्वस्थ युवा – सशक्त भारत नशा छोड़ो, देश जोड़ो,जो दौड़ता है आज स्वास्थ्य के लिए, वहीं कल दौड़ेगा भारत के विकास के लिए जैसे नारे लगाए गए। रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम एसएनजी ग्राउंड से शुरू हुआ। इस दौरान युवाओं में नशा मुक्ति व स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन मेषकर, किशोर गौर, सुरेंद्र साहू नगर संयोजक सत्या चौहान खेल प्रेमी एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा।

