दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को दी जाने वाली राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह किए जाने से पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। जिले में भी इस निर्णय का स्वागत किया गया । भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस निर्णय की सराहना करते हुए स्वागत किया है। श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि यह कदम प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना भाजपा सरकार की उस प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जिसके केंद्र में सदैव बहनों का सम्मान और सशक्तिकरण रहा है। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बहनों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह राशि बढ़ाई है, जिससे उन्हें अपने परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी करने, बच्चों की शिक्षा और घर-परिवार के छोटे-छोटे सपनों को साकार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि आत्मसम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक बन चुकी है। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे बढ़ाया है। भाजपा सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बहनों ने ढोल-ढमाकों और मिठाइयों के साथ इस निर्णय का स्वागत किया। हर घर में खुशियों का माहौल देखा गया ।

