7 लाख रुपए बारी बारी से खाते में डलवाए
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ ग्राम जुझारपुर में एक महिला के साथ 7 लाख की ठगी हो गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों से महिला की दोस्ती हुई थी। उन्होंने विदेश से गिफ्ट आइटम ज्वेलरी सहित अन्य सामान भिजवाने का लालच महिला को दिया और बारी-बारी से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवाते रहे। इस प्रकार 7 लाख रुपए महिला ने ट्रांसफर करवा लिए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रीना चौधरी के साथ विपिन गुप्ता और विकास ठाकुर ने ठगी की। महंगे गिफ्ट देने का लालच दिया कभी चेकिंग के नाम पर, कभी एयरपोर्ट पर ड्यूटी के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। इस प्रकार उन्होंने महिला से 7 लाख रुपए ले लिए । बताया जाता है कि फरियादी रीना चौधरी जुझारपुर निवासी हैं और उनकी दोस्ती विपिन गुप्ता और विकास ठाकुर से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों आरोपियों ने महिला को सामान भिजवाने के नाम पर पैसे ले लिए। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए हैं।

