ग्राम टांगना का मामला , कब्जा दिलाने पहुंचे थे नाजिर नहीं नापने दी जमीन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम नर्मदा पुरम
शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम टांगना में 4 नवंबर को न्यायालय के आदेश से नाजिर सहित अन्य स्टाफ जमीन नापने गए थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। इसको लेकर न्यायालय के आदेश पर कब्जा वारंट की कार्रवाई के दौरान जिन्होंने हंगामा किया उन दो दर्जन से ज्यादा पर केस दर्ज किया गया है। 6 एकड़ भूमि का यह मामला है ।किशनलाल न्यायालय से यह मामला हार गए थे । हाई कोर्ट और नर्मदा पुरम कोर्ट में कब्जा दिलाने के आदेश को लेकर गये थे। टीम गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया और शासकीय कार्य में बाधा डाली और शांति भंग की। पथरौटा उपनिरीक्षक पंवार ने बताया शासकीय कार्य में बाधा डालने, जमाव करने, लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में रामप्यारी पति सुखराम, मीरा पति रतिराम, सुनील पिता विसनलाल, किसनलाल पिता बाबूलाल, परसराम पिता किसनलाल, रामबाई पति मुन्नालाल, सुखराम पिता किशनलाल, रामविलास पिता हरीलाल, रमेश पिता विसनलाल, बैजनती पिता किशनलाल, रूपा पिता रमेश, हरेराम पिता विस्नलाल और धनराज सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 132, 190, 191(3), 194(2), 221, 189(4), 222(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अब पुलिस जांच कर रही है।
