नर्मदापुरम, इटारसी सहित अन्य रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर चली चेकिंग
प्लेटफॉर्म के सभी जगह और ट्रेनों में भी हुई चेकिंग
जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में विस्फोट होने के बाद देश सहित प्रदेश भर के भीडभाड़ वाले क्षेत्रों , रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड आदि जगह चेकिंग अभियान चलाया गया । नर्मदा पुरम , इटारसी, पिपरिया सहित अन्य रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस की संयुक्त टीम ने मेटल डिटेक्टर से रेलवे स्टेशन, वेटिंग रूम और यात्रियों के बैग आदि की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इस चेकिंग में इटारसी से भोपाल और भोपाल से इटारसी जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया गया और लोगों से पूछताछ की गई । गाड़ियों के अंदर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में गाड़ियों को चेक किया गया , पूछताछ की गई । इसके साथ ही इटारसी में भी रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग की। प्लेटफॉर्म पर सभी जगह सघन अभियान चलाया और संदेहास्पद लोगों से पूछताछ भी की । मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों से चेकिंग की गई । प्रदेश में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

