ढोल धमाके के साथ हुआ स्वागत, सम्मान पहुंचे नर्मदा घाट, की पूजा पाठ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के वरिष्ठ पत्रकार और नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी का जन्मदिन सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। श्री तिवारी के जन्मदिन पर संघ के पदाधिकारियों , सदस्यों ने नर्मदांचल पत्रकार संघ के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान शहर के वरिष्ठ पत्रकार सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने श्री तिवारी के व्यक्तित्व पर सारगर्भित प्रकाश डाला और उनके संघर्ष की सराहना की। इस मौके पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , सोशल मीडिया सहित सामाजिक संस्थाओं , धार्मिक संस्थाओं और अनेक संगठन और संघ के प्रमुखों ने भी उनका स्वागत कर सम्मान किया। इसके साथ ही शहर के राजनीतिक दल , सामाजिक लोगों ने भी उनका स्वागत सम्मानित किया । सभी ने श्री तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद शाम को मां नर्मदा के पोस्ट ऑफिस घाट पर श्री तिवारी पहुंचे और मां को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया । श्री तिवारी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

