राष्ट्रीय शालेय व्हाली वाल प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वॉलीबॉल नोडल सेंटर के खेल मैदान पर अभ्यास करने वाली दो व्हाली वाल बालिका खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ । 19 वर्ष में तनु शर्मा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीवाल प्रतियोगिता जो कि 13 से 17 नवंबर में हो रही है, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी । वहीं दूसरी बालिका 17 वर्ष में लताशा कंथारिया 12 से 15 नवंबर तक 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीवाल प्रतियोगिता बरेली (उत्तर प्रदेश ) में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों को कोच बख्तावर खान ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्हालीवाल खेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया है ।
राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाएंगी कोच खान मेडम
कोच बख्तावर खान राष्ट्रीय शालेय व्हालीवाल प्रतियोगिता में गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में निर्णायक भूमिका निभाएंगी । इस सफलता पर संस्था की प्राचार्या डा अर्चना मिश्रा , डा जूही अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि वंदना शर्मा एवं समस्त शाला परिवार , ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पचलानिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।

