पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में जुआरियों , शराबियों और सटोरियों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है और बदमाशों को अरेस्ट कर किया जा रहा है। वैदिक विहार कॉलोनी से गुरुवार शाम को देहात पुलिस ने 10 जुआरियों को पकड़ने की कार्रवाई की। यहां पर कुछ संदेश गतिविधियां चल रही थी , जिसको लेकर घेराबंदी कर दबिश दी गई और जुआरियों को ताश के पत्ते और पैसे के दांव लगाते हुए पकड़ा । जुआ के फड़ और लगभग 39 हजार रुपए जब्त करने की कार्रवाई की गई । पुलिस ने सभी जुआरियों को देहात थाना लाई और फिर कार्रवाई कर की गई । बताया जाता है कि कई दिनों से यहां पर जुआ खेला जा रहा था। जुआरियों में शेख हुसैन 34 वर्ष, सोनू नरवरिया 36 साल, पीयूष तिवारी 24 साल नि-नीलकंठ रोड नसरुल्लागंज , शंभू सिंह राजपूत उम्र 40 साल , संतोष 44 साल , महेश राव उम्र 36 साल, मुरलीधर भारदे उम्र 34 साल , अनिल नलखंडे उम्र 50 साल मंडीदीप जिला रायसेन अंकित दुबे उम्र 38 वर्ष और ओमप्रकाश सराठे उम्र 28 शामिल हैं।

