पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों की चर्चा
150 सीसीटीवी चेक कर बदमाश तक पहुंची पुलिस
शोभापुर के पास पकड़ाया अवैध मादक पदार्थ का आरोपी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम /पिपरिया
शहर के पिपरिया थाना अंतर्गत एक सीआईएसएफ जवान की मोटरसाइकिल के बैग से ढाई लाख रुपए चोरी हो गए थे। यह घटना सितंबर माह की थी । इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को 150 सीसीटीवी चेक करने के बाद धर दबोचा।और उसके पास से माल बड़ा मत किया गया। इसके साथ ही शोभापुर के पास से 5 लाख की अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ बदमाश पकड़ाया। इसको लेकर शहर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी। बताया जाता है कि 26 सितंबरको फरियादी शंकर निवासी ग्राम गूजर खापा ने थाना पिपरिया उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह सीआईएसएफ का जवान है जो छुट्टी लेकर ट्रेक्टर की किस्त जमा करने स्टेट बैंक शाखा सोहागपुर से रुपये निकालकर महिन्द्रा शोरुम पिपरिया आया था। जहां किसी अज्ञात व्यक्ति में फरियादी की मोटर सायकल के बैग में रखे 2,50,000 रुपए चोरी कर लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध 378/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा द्वारा थाना प्रभारी पिपरिया को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा मय हमराह बल के टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी करने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी एकत्रित करते हुए अनुसंधान टीम द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए एवं तकनीकि संसाधनों की सहायता से पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पहचान अमित सासी पिता रमेशचन्द्र सासी 20 वर्ष नि. लक्ष्मीपुरा थाना छबड़ा जिला बांरा हाल कढिया सासी जिला राजगढू के रूप में कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर 2,50,000 रु. मशरुका जब्त किया गया। आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी, सउनि सुशील कुशवाहा, प्रआर. योगेश यादव, आर. शिवम वर्मा, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत पटेल एवं सायबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी, आर. दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही।
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही, 5 लाख की 21.5 ग्राम स्मैक जब्त
पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। हेमंत गिरी गोस्वामी उर्फ अब्दुल, निवासी जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति शोभापुर रोड़ होकर पिपरिया की और मादक पदार्थ स्मैक लेकर आ रहा है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के जेब से एक पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग बर पाउडर बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह पदार्थ स्मैक पाया गया, जिसका वजन 21.5 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आरोपी हेमंत गिरी गोस्वामी ने पूछताछ बताया कि यह मादक पदार्थ राखी कहार निवासी जलधारा कॉलोनी, पिपरिया के कहने पर लाया गया था। इसके आधार पर राखी कहार को प्रकरण में सह-आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भाना पिपरिया में अपराध क्र. 433/25 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपियों की गिरफ्तार किया जा चुका है राखी कहार का पति सौरभ कहार एवं सास उषा कहार पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल में निस्ध है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पिपरिया, मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी, उनि. राजेन्द कुशवाहा, उनि मागचंड धुर्वे, आर हेमत पटेल, शिवम वर्मा, सनेह साहू, प्रतीक साहू एवं सायबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी करे सक्रीय भूमिका रही।

