दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी की बंगले जनता दरबार में चार माह से योग कक्षाएं निशुल्क चल रही है । जिसका लाभ लोग ले रहे हैं। जनता कार्यालय सांसद निवास में प्रतिदिन नियमित निशुल्क योग कक्षाएं ली जा रही है जिसमें सभी वर्ग ,सभी धर्म और सभी उम्र के लोग निशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । पतंजलि योग समिति के राज्य डायबिटीज प्रभारी डॉक्टर कमलेश गौर के मार्गदर्शन में निशुल्क योग कक्षा का संचालन सफलतापूर्वक चल रहा है। अतः सभी से निशुल्क योग कक्षा में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण में एक आयुर्वेदाचार्य डॉ विवेक भदोरिया भी पहुंच रहे हैं जो स्वास्थ्य संबंधी आयुर्वेद के संबंध में निशुल्क परामर्श देंगे। इस योग क्लास में सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी शामिल होते रहे हैं ।

