दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के जाने-माने व्यवसायी और सोशल मीडिया पत्रकार प्रदीप गुप्ता ने रक्तदान किया। प्रदीप गुप्ता कई सालों से जरूरतबंद को रक्तदान कर रक्त उपलब्ध करा रहे हैं और युवाओं को एक संदेश दे रहे हैं । इसको लेकर श्री गुप्ता का कहना है की हमारे छोटे से प्रयास से किसी की जिंदगी बच जाए तो हम अपने आप को धन्य समझते हैं। उन्होंने युवाओं को कहा कि वह इसके लिए आगे आएं और रक्तदान करें । रक्तदान के लिए श्री गुप्ता हमेशा आगे रहते हैं। वह न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
श्री गुप्ता को जब भी पता चलता है कि किसी को रक्त की जरूरत है, तो वह अपने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर अटेंडर का नंबर डालकर शेयर कर देते हैं और उनकी मदद करते हैं। हाल ही में प्रदीप गुप्ता ने उषा सोनी के लिए अपना एक यूनिट रक्तदान किया। उन्हें 5 यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। गुप्ता ने युवाओं को हमेशा रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया । श्री गुप्ता का कहना है कहना है कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि इससे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभ होता है।

