दयाराम फौजदार रिपोर्टर सिवनी मालवा
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विकासखंड सिवनी मालवा में डीएपी उपलब्ध कराने, बिजली देने ट्रांसफार्मर एवं टूटे हुए पोल एवं झूले हुए तारों को दुरुस्त कराने, सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी मंडी में समर्थन मूल्य करने की मांग की है। इसके साथ ही किसानी को नहरों का पानी सिंचाई के लिए अंतिम छोर तक पहुंचाने की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पहुंच मार्गों के दोनों साइड में लगी हुई झाड़ियों की साफ-सफाई कराकर गड्डों को भरवाने, नामांतरण बटवारे एवं सीमांकन वो प्रकरणों को हल करने की बात कही है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ विकास खंड सिवनी मालवा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

