एएसपी, एसडीओपी और एडीएम भी मौजूद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को बांद्राभान मेले में श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने बांद्राभान घाट पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया ।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सजगता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीआरएफ टीम के साथ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने एवं निर्धारित सीमा के भीतर ही स्नान करने की अपील की। इसके साथ ही नावों के माध्यम से सतत पेट्रोलिंग करने तथा जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले परिसर में वाहन पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी यातायात को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जीतेंद्र पाठक, एडीएम राजीव रंजन पाण्डे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

