कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उपलब्ध कराई सुविधा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा नर्मदा पुरम द्वारा शहर के गोदरी घाट पर टेंट के अस्थाई चेंजिंग रूम बनाए गए। 6 चेंजिंग रूम का उद्घाटन भोपाल – इंदौर अंचल के महाप्रबंधक कुंदन ज्योति, भोपाल अंचल के उप-महाप्रबंधक साईं कृष्णा श्रीधर, क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार के साथ अन्य स्टाफ उपस्थित रहा l महिलाओं की सुविधा के लिए 6 चेंजिंग रूम बनाए गए l महाप्रबंधक द्वारा सभी लोकल स्टाफ को बैंकिंग सेवाओं को और भी बेहतर बनाने एवं शासकीय योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी स्टाफ ने मां नर्मदा में स्नान एवं आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

