गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना
सजा दीवान हुए कीर्तन और सत्संग
देव दीपावली पर होगा दीपदान
सिंधी गुरुद्वारा में हुआ पाठ साहब का समापन
सभी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के नर्मदा तवा संगम पर बांद्राभान मेले में आज कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान हुआ। यहां पर भारी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे और सुबह से स्नान ध्यान और दान कर दाल बाटी बनाई और मां नर्मदा को भोग लगाया । भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी लगाई और मोक्ष प्राप्ति की कामना की। बताया जाता है कि नर्मदा तवा संगम में स्नान करने से मोक्ष मिलता है । जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुरक्षा , स्वास्थ्य, होमगार्ड जवान तैनाती, पुलिस, परिवहन, पार्किंग , बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं की गई है। लाखों श्रद्धालु ने आज यहां डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ ही गुरु नानक देव जयंती भी मनाई जा रही है। शहर में गुरुद्वारा सजाए गए हैं । मंगलवारा घाट स्थित गुरुद्वारे को विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है और यहां पर 556 वां गुरु नानक देव प्रकाश पर मनाया जा रहा है । नगर कीर्तन हुआ और गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। इस दौरान कीर्तन सत्संग का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा सिंधी पंचायत द्वारा आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर 9 दिवसीय पाठ साहब का समापन होगा । उसके पश्चात भंडारे साहब का आयोजन होगा। सिंधी समाज के जनरल सेक्रेटरी मनोहर बडानी ने बताया कि गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया और नौ दिवसीय पाठ साहब का समापन भी किया जाएगा।
घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं को भीड़ , गुरुद्वारे में टेका मत्था , सजे दीवान , हुए कीर्तन सत्संग
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी और स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और मोक्ष कामना की। वहीं देव दीपावली भी मनाई जाए रही है। इसको लेकर दीपदान किया जा रहा है । कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती भी मनाई जा रही है। इसके लिए गुरुद्वारा में अखंड साहिब का पाठ हुआ । कीर्तन हुए और गुरु की अरदास की गई। वहीं सिंधी पंचायत द्वारा गुरु नानक जयंती पर दीवान सजाया गया । गोकुलपुरी स्थित गुरुद्वारा को दीवान सजा और अनेक कार्यक्रम हुए।

