एसडीओपी श्री पाठक ने बच्चों को किया जागरूक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर की शासकीय कन्या शाला में मंगलवार को सैकड़ों छात्राओं को बाल विवाह ,पॉक्सो एक्ट ,साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। इस दौरान चित्रण ,वीडियो और फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग ,बाल बंधुआ मजदूरी के संबंध व्याख्यान और पंपलेट वितरण किया जाकर जागरूक किया गया । इस मौके पर एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने इमरजेंसी नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ,साइबर हेल्पलाइन 1030 के बारे में भी छात्राओं को बताया ।कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ,महिला आरक्षक अर्पिता शर्मा और स्कूल की प्राचार्य अर्चना मिश्रा, सुनीता सिंह पवार सहित छात्राएं और शिक्षक गण मौजूद रहे ।

