बोले डायल करें 112, महिला हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1030
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में 30 नवंबर तक गुम नाबालिग बच्चियों के दस्तयाबी के लिए समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर पुलिस का मुस्कान विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने नर्मदा विद्या निकेतन में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के सैकड़ों बच्चों को बाल विवाह ,पॉक्सो एक्ट ,साइबर क्राइम जिसमें अश्लील चित्रण ,वीडियो और फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग ,बाल/बंधुआ मजदूरी के संबंध व्याख्यान और पंपलेट वितरण किया जाकर जागरूक किया । इमरजेंसी नंबर्स डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ,साइबर हेल्पलाइन 1030 के बारे में भी बताया गया । कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ,महिला आरक्षक अर्पिता शर्मा और स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे ।

