श्रद्धालु संगम पर करेंगे स्नान , ध्यान और दान
शुभारंभ अवसर पर पहुंचे सांसद, विधायक और कलेक्टर, एसपी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ नर्मदा तवा संगम पर बांद्राबान में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ । इस मौके पर सांसद, विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद थे। मुख्य अतिथियों ने मां नर्मदा का पूजन पाठ किया और तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर महा स्नान होगा और श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर ध्यान कर दान देंगे। वहीं दाल बाटी भरता का भोग भी मां नर्मदा को लगेगा । जिला प्रशासन द्वारा यहां उम्दा व्यवस्था की गई है। शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ सीताशरण सिंह शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक विजय पाल सिंह , नपा अध्यक्ष नीतू यादव, कलेक्टर सोनिया मीना , पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 6 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा । यहां पर पार्किंग, सुरक्षा, बिजली सहित अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । कई वर्षों से संगम पर मेला लग रहा है। होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है। वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। यहां पर अलग-अलग क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु संगम पर स्नान करने पहुंचते हैं।

