
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख- समृद्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौरवशाली इतिहास और विकास का प्रदेश है हमारा मप्र। यूं ही नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते रहे हमारा मध्य प्रदेश। श्री पचौरी ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का हृदय प्रदेश होने के साथ संस्कृति, परंपरा और विकास का अद्भुत संगम है। मध्य प्रदेश ने पिछले सात दशकों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। यहां की जनता ने परिश्रम और समर्पण से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह अवसर हमें अपने पूर्वजों के त्याग और मेहनत को याद करने का है। अब समय है नए संकल्पों के साथ समृद्ध मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ने का। प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आने वाले समय में लक्ष्य है कि हर नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं मिले। श्री पचौरी ने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी संकल्प लें कि हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और गौरवशाली बनाएंगे।

