मंत्री कृष्णा गौर सहित शामिल हुए अन्य जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को किया याद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में शनिवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य आयोजन हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान से हुई। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की उपलब्धियों, विकास यात्रा और राज्य निर्माण के उद्देश्य को बताया गया। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें प्रदेश की लोक संस्कृति, मध्य प्रदेश गान और देशभक्ति गीतों की शानदार झलक देखने को मिली। बाल कलाकारों ने ‘जय हो मध्य प्रदेश’ सहित मेरा मध्य प्रदेश सहित अन्य गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से ‘मध्य प्रदेश गान’ गाया गया और सभी ने एकजुट होकर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजयपाल सिंह , भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिदेशक मिथिलेश कुमार , उप पुलिस महानिदेशक प्रशांत खरे , कलेक्टर सोनिया मीना , पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, एएसपी अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और लोग मौजूद थे।

