दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था यह रहेगी। मीनाक्षी चौक से एवं जेल तिराहे से आने वाले वाहनो को कोठी बाजार की तरफ से परिवर्तित मार्ग से निकाला जावेगा । जेल तिराहा, बीएसएनएल चौराहा और मीनाक्षी चौक से सिर्फ कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले, व्यवस्था में लगे अधिकारी , कर्मचारी और आमंत्रित अतिथि गण के वाहन ही कार्यक्रम स्थल की तरफ प्रवेश कर सकेंगे । पुलिस कन्ट्रोल रूम की तरफ के गेट से सिर्फ वरिष्ठ अधिकारी गण और मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथि गण प्रवेश कर सकेंगे इस गेट से सामान्य आवागमन बंद रहेगा। होम गार्ड कार्यालय के सामने वाले पुलिस लाइन गेट से शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मीडिया, शेष सभी वाहन और आम जनता प्रवेश कर सकेंगे । पुलिस लाईन के सामने वाले मार्ग से सभी प्रकार के भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जावेगा ।
ऐसी रहेगी स्थापना दिवस समारोह के दौरान पार्किंग व्यवस्था
व्हीआईपी/वरिष्ठ अधिकारी गण के वाहन पानी की टंकी के पास रक्षित केन्द्र में पार्क हो सकेंगे । मीडिया से संबंधित बंधुओं एवं अन्य चार पहिया वाहन पुलिस अस्पताल के पास पार्क हो सकेंगे । शासकीय अधिकारी गण व अन्य कर्मचारियों के वाहन शहीद स्मारक के बाजू में पार्क हो सकेंगे । आम जनता के वाहन एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बच्चों को लेकर आने वाले वाहन मंगल भवन और रक्षित निरीक्षक कार्यालय के पास पार्क हो सकेंगे । उक्त व्यवस्था प्रातः 07:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने एवं दर्शकों के विसर्जन तक लगी रहेगी।
