दो पक्षों में जमकर हुआ था विवाद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के ग्वालटोली स्थित बजरंग चौक में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते विवाद, फायरिंग धमकी एवं अडीबाजी की घटना घटित हुई थी । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटना से संबंधित दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर फरियादी अनुज की रिपोर्ट पर आरोपीगण सूरज , सागर द्वारा पार्किंग विवाद के चलते गाली-गलोज, मारपीट तथा पिस्टल से फायर कर जान से मारने का प्रयास करने पर अपराध क्रमांक 886/2025 धारा 109, 296, 115 (2), 351(3), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कराया गया एवं फरियादी सूरज की रिपोर्ट पर अभियुक्त प्रथम पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 23 वर्ष एवं अनुज पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 18 वर्ष को विरुद्ध उसका रास्ता रोककर अड़ीबाजी करने तथा धमकी देने साथ ही आरोपियों द्वारा फरियादी से गाली गलोज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 887/2025 धारा 126 (2), 119 (1), 296, 351(3), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। दोनो प्रकरणों में आरोपीगण सूरज , सागर , प्रथम , अनुज को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिहं ठाकुर व्दारा उनि हेमंत निशोद, उनि जितेन्द्र चौहान, उनि विशाल नागवे, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर रीतेश यदुवंशी, प्रआर पुष्पेन्द्र, प्रआर श्याम सिह, प्रआर चेतन, प्रआर राजकुमार तिवारी, आर कमलेश, आर पर्केश, आर धर्मेन्द, आर सतीष, आर रीतेश, आर प्रदीप, आर विक्की, आर पकंज, आर रवि, आर. वैभव श्रीवास्तव, आर रामकुमार की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपी सूरज कुचबंदिया , गौहर पिता राजू गौहर से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एवं खोखे जप्त किये गये है। गिरफ्तार शुदा आरोपी आदतन अपराधी है जिनके विरुध्द थाना कोतवाली में पूर्व से भी प्रकरण पंजीबध्द है। आरोपीगणों के विरुध्द पूर्व में भी अपराध पंजीबध्द है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

