दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के ग्वालटोली स्थित बजरंग चौक के पास दो पक्षों में गाड़ी पार्किंग को लेकर शनिवार को जमकर झगड़ा हो गया । एक पक्ष में दूसरे पर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार शाम की है । अनुज मेषकर बजरंग चौक निवासी ने सूरज और सागर पर मामला दर्ज कराया। बताया जाता है की गाड़ी पार्क करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। गौरतलब है कि इसके कुछ दिन पहले ही अवैध शराब की कार्यवाही को लेकर भी विवाद की स्थिति यहां बनी थी। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

