एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर थाना प्रभारी संजीव पवार की टीम ने की कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने विदिशा के पास से धर दबोचा । पंजाब के रहवासियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि फरियादी राजकुमार पटेल बोरतलाई ने केस दर्ज कराया था कि खलियान से महिन्द्रा 585 DI XP PLUS कंपनी की लाल रंग की ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 05 जेडई 4387 तथा ट्रेक्टर की एक ट्राली कीमती 6,50,000 रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी हो गया । मामला विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी इटारसी बीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस थाना पथरौटा द्वारा चोरी के आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गया माल मशरूका पूर्ण रूप से बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं । किक्कर सिंह किरचे फिरोजपुर पंजाब और सुभाष निवासी छोटा सिंधुवाला सदर पंजाब को घेराबंदी कर जिला विदिशा से पकड़ कर घटना में चोरी हुआ मसरूका ट्रेक्टर बरामद की गई । वे ट्रैक्टर लेकर पंजाब जाने की फिराक में थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। टीम में उप निरी संजीव पवार थाना प्रभारी, प्र.आर. कमलेश मण्डलोई, आर. मनोज डोगरे, आर. आकाश बारस्कर, आर. दीपेश सोलंकी, आर. संदीप यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही हैं ।

