पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम
कमिश्नर, कलेक्टर , आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के पुलिस लाइन में मंगलवार को अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस बल के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस बल के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। इस मौके पर वर्ष 2024-25 में 1 वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले 191 पुलिस कर्मियों के सम्मान में उनके द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया । परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अमर शहीदों को सलामी देते हुए शोक शास्त्र की कार्यवाही की गई । कार्यक्रम में कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर सोनिया मीना, डीआईजी प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। समारोह में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा पुलिस बल के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को पुनः स्मरण किया।

