पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्यवाही
पिपरिया, इटारसी और सिवनी मालवा में दी दबिश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुएं के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण करने निर्देशित किया गया था। इसी के चलते पिपरिया अंतर्गत थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा जुआ फड पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 6 प्रकरण दर्ज किये।
आरोपी राजेश , सचिन , गुड्डन , दिनेश खैरी रंधीर निवासी से कुल 1990 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किया गए। वहीं गंगाराम और अभिषेक , अंकुर , वीरेन्द्र सभी निवासी ग्राम अन्हाई आरोपियों से कुल 2210 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त
किए। वहीं अशोक , भगवानदास , चैन सिंह राहुल सभी निवासी ग्राम अन्हाई उक्त अभी आरोपियों से कुल 1940 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किए। प्रहलाद , पुरुषोत्तम , तीरथ कोमल सिंह , मानसिंह सभी आरोपियों से 2480 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किए। इसके साथ ही सुनील , मनोज , हेमंत , अमोल , अखिलेश सभी निवासी कोठरी उक्त सभी आरोपियों से कुल 1650 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किए। राहुल , जसवंत, पप्पू , तेजराम , परसराम सभी निवासी कोठरी से 1500 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किए।
थाना पिपरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील ठाकुर अंकित अहिरवार दीपक कैथवास अमन विश्वकर्मा ,सोहेल खां , राजकुमार राजगोंड , इरफान पठान सभी निवासी सरदार वार्ड पिपरिया से कुल 3390 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त किए ।
इटारसी में भी हुई कार्यवाही
अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जुए के कुल दो प्रकरण बने। कुनाल बंगाली कॉलोनी स्वयं पिता दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी खेड़ापति मंदिर के पीछे इटारसी अनिकेत कुल 1450 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्तों की अधूरी गद्दी जब्त , प्रेम , राकेश निवासी मातपुरा खेड़ा इटारसी से कुल 1150 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्तों की अधूरी गद्दी जब्त कर दोनों अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । सिवनी मालवा अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी वसीम , रिंकू , सुखनंदन उर्फ मोनू पिता गन्नू धुर्वे उम्र 18 वर्ष 4. निखिल पिता लक्ष्मीप्रसाद कुरेले उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी दो पीपल बाबा कॉलोनी सिवनी मालवा उक्त अभी से 8300 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अप क्रमांक 546/25 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस प्रकार तीनों अनुभागों में की गई कार्यवाही में कुल 39 आरोपियों से कुल 26,060 रूपये की राशि जब्त कर कुल 10 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस, थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक राजेश दुबे द्वारा मय हमराह बल के टीम गठित कर थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ फड संचालन पर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

