पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के निर्देश पर शराब माफिया पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब विक्रय से जुड़ा व्यक्ति शिवम पिता प्रेमशंकर सगर उम्र 27 साल ईदगाह फाटक के पास गोविंदपुरा निवासी ने अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रखा है । जिस पर उनि विशाल नागवे ने हमराह स्टाफ के मुखबिर सूचना पर ईदगाह फाटक के पास शिवम सगर के घर पर दबिश देकर अंग्रेजी शराब कुल 54.36 लीटर कीमत 40,000 रुपये की अवैध शराब जप्त कर थाना लाकर मालखाना जमा किया एवं आरोपी शिवम के विरुध्द अप.क्र. 866/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर द्वारा सहायतार्थ बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि विशाल नागवे, उनि हेमंत निशोद, आरक्षक पुष्पेन्द्र, रीतेश, विनोद, चालक आर.अरुण, आरक्षक गणेश, पंकेश, आशीष, रामकुमार, संतोष, कमलेश, गजेन्द्र, वैभव श्रीवास्तव, महिला आरक्षक प्रतीक्षा एवं शमीना ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।

