दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में दीपावली त्यौहार के चलते खाद्य पदार्थों की चेकिंग टीम द्वारा की जा रही है। शहर में नकली और अमानक मावा की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को टीम ने ब्रिज के पास दबिश दी। टीम को खबर थी की मावा किसी बस से आ रहा है लेकिन बदमाशों को इसकी भनक लग गई और वह आरटीओ के पुराने ऑफिस के पास लगभग 120 किलो मावा छोड़कर रफी चक्कर हो गए । शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने एसडीएम नीता कोरी के नेतृत्व में चेकिंग की। इस दौरान लावारिस हालत में पुराने आरटीओ बस स्टैंड पर मावा मिला और पूछताछ में सामने कोई नहीं आया। यह पाम आयल और बिना बिल वाला मावा था । अब खाद्य विभाग की टीम उसका नष्टीकरण करेगी। इसके साथ ही शहर भर की होटल और मिठाइयों की दुकानों की जांच हो रही है और टीम लगातार सक्रिय हैं । कई नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं । अमानक आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । स्पॉट चेकिंग भी हो रही है ।
इन्होंने बताया कि…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियाबार ने बताया कि हमें अमानक मावे की जानकारी मिली थी लेकिन बदमाशों को भनक लग गई और उन्होंने लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए । अब जांच की जा रही है । यह मावा पाम आयल से बना होता है और इसका कोई बिल भी नहीं था । मावा के नष्टीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी।

