दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाना अंतर्गत अहीरपुरा ताकू रोड पर नर्मदा प्रसाद के यहां से बदमाश घर में रखे सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर गए। मंगलवार दरम्यानी हुई इस घटना में लगभग 1, 95000 के सोने चांदी के जेवर चुरा कर रफू चक्कर हो गए। मौके पर एसआईटी टीम फिंगरप्रिंट के लिए पहुंच चुकी है और डॉग स्क्वायड से भी मुआयना करवाया गया। इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया ।पुलिस ने धारा 331 (4) 305 ,(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोने चांदी के जेवर अलमारी में रखे थे जिससे कुंडी खोलकर घुसे बदमाशों ने उड़ा ले गए। अब पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है । पुलिस का कहना है कि जल्दी इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

