दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल में 1 अतिरिक्त चेयरकार कोच एवं गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोच अस्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रानी कमलापति-मदनमहल एवं रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस 1 अतिरिक्त कोच के साथ संचालित होगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी। इस निर्णय से दीपावली त्यौहार में यात्रियों को भोपाल-जबलपुर के बीच आवागमन में राहत मिलेगी ।

