
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शनसिंह चौधरी द्वारा शासकीय कुसुम महाविद्यालय, सिवनी मालवा में नगर पालिका परिषद के युवा पार्षद सभापति आश्री ईश्वरदास जमींदार को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने सांसद दर्शन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। भाजपा परिवार, महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री जमींदार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

