पुलिस ने 5 माह से लापता नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र से किया दस्तयाब
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस द्वारा गुम एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगभग 5 माह से लापता नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र राज्य से सकुशल दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 10 जून को फरियादिया निवासी ग्राम कजलास, थाना डोलरिया द्वारा थाना माखननगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को थाना माखननगर क्षेत्र से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर ले गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग बालिका की शीघ्र दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रकरण में नगद इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी। पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के लिए लगाया। तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा पुणे सहित महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्यों के विभिन्न संभावित स्थानों पर जाकर बालिका की खोजबीन की गई। लगातार प्रयासों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक अशोक अठोले द्वारा नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र राज्य से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत बालिका के कथन एवं विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं सहआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इसके अतिरिक्त नाबालिग बालिका को संश्रय देने वाले अन्य सहआरोपियों की भूमिका भी विवेचना में सामने आई है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों अखिलेश पिता नर्मदाप्रसाद कीर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कजलास मुख्य आरोपी, गिरफ्तार , सुमित पिता महेश कीर, सहआरोपी, गिरफ्तार अजय पिता रामभरोस कीर, निवासी ग्राम कजलास थाना डोलरिया सहआरोपी, गिरफ्तार
शेखर कीर, निवासी ग्राम तालनगरी प्रकरण से संबंधित सहआरोपी, जो पूर्व से ही अन्य थाने के मामले में जिला जेल नर्मदापुरम में निरुद्ध है। सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक लाहनू, उपनिरीक्षक आकाशदीप , सहायक उपनिरीक्षक अशोक अठोले, प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षक विमलेश गोस्वामी, महिला आरक्षक स्वाति राजपूत, महिला आरक्षक सलोनी खोरे, आरक्षक रवीन्द्र एवं आरक्षक रोहित गौर साइबर सेल से आरक्षक संदीप यदुवंशी, प्रशांत राजपूत, सागर कुशवाहा एवं दीपेश द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

